फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: धर्म परिवर्तन कराकर राजस्थान की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 50 हजार की फिरौती लेकर छोड़ा

Sun, 06 Jan 2019 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले की एक युवती ने मेरठ निवासी परिवार पर जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने और फिर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। युवती ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि उसे बंधक बनाकर रखा गया था। जब उसने अपने परिजनों से संपर्क किया तो आरोपियों ने उसे छोड़ने के बदले 50 हजार रुपये की फिरौती ली। युवती ने अपनी पीड़ा श्रीगंगानगर जिले के एसपी योगेश यादव को सुनाई और उनके दखल के बाद महिला थाने में मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


युवती ने अपने शिकायत में कहा कि मेरठ निवासी शाहनवाज ने फेसबुक पर उससे दोस्ती की। पिछले साल अगस्त में वह श्रीगंगानगर आया और उसे एक होटल में बुलाया। यहां उसने उसकी फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर निकाह करने की जिद की और डरा-धमका कर मेरठ के एक गांव में ले गया।

यहां आरोपी ने उसे अन्य के साथ मिलकर बंधक बना लिया। फिर जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया। बाद में शाहनवाज और उसके परिजन व साथी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। युवती के अनुसार इस दौरान उसे बेहोशी के इंजेक्शन भी दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा को बंधक बनाकर कराया दुष्कर्म 
उधर एक अन्य घटना में तीन दिन पूर्व भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी कक्षा सात की छात्रा को एक महिला बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई। बाद में महिला के एक साथी ने छात्रा से दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर छात्रा के परिजनों ने थाने पहुंचकर महिला व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

बीती दो जनवरी को 14 वर्षीय छात्रा को शालू बहला फुसलाकर अपने साथ एक सुनसान घर में ले गई। वहां पहले से उसका साथी बादल पुत्र जयप्रकाश मौजूद था। महिला छात्रा को उसके पास छोड़कर मकान की कुंडी लगाकर चली गई। आरोप है कि बादल ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में छात्रा ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। इस पर परिजन थाना भावनपुर पहुंचे।

उन्होंने महिला शालू व बादल के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई। एसओ भावनपुर धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर दबिश दी गई। लेकिन दोनों फरार हो चुके थे। 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें