फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में छात्रनेता का अपहरण, अनहोनी का अंदेशा

Tue, 18 Oct 2016 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के छात्रनेता विनीत चपराना का बुधवार रात अपहरण हो गया। वहीं, बृहस्पतिवार को दो महिलाओं ने एसएसपी से मुलाकात की। जिसमें एक महिला ने छात्रनेता और उसके दो साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया। वहीं, छात्रनेता के परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला ने उनके बेटे के साथ अनहोनी करा दी है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार निवासी विनीत चपराना पुत्र रणजीत चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में छात्रनेता है। परिजनों के मुताबिक बुधवार रात विनीत के मोबाइल फोन पर एक महिला की कॉल आई। जिसके बाद विनीत अपने दोस्त रजत के साथ एक महिला के घर पर गया। विनीत ने रजत को दस मिनट में उसको ले जाने की बात कही। रजत दस मिनट बाद पहुंचा तो विनीत वहां पर नहीं मिला। काफी तलाश के बाद रजत ने विनीत के परिजनों को जानकारी दी।
जिसके बाद विनीत के परिजनों ने मेडिकल थाना पुलिस को बताया। बृहस्पतिवार सुबह विनीत के परिजनों ने एक महिला पर अंदेशा जताकर मेडिकल थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इसकी जानकारी लगने के बाद बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे दो महिलाएं एसएसपी आवास पहुंच गई। एक महिला ने विनीत और उसके दो साथियों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाकर एसएसपी को शिकायती पत्र दे दिया। यह जानकारी लगते ही विनीत के परिजन भी एसएसपी से मिले और उन्होंने अनहोनी का अंदेशा जताया।
विज्ञापन


 गैंगरेप पीड़ित महिला से जुड़ा है मामला
दो फरवरी 2015 में गढ़ रोड स्थित अमन हॉस्पिटल में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। जिसमें कई सपानेता और छात्रनेता जेल गए थे। जांच के बाद महिला को भी हॉस्पिटल मालिक सुभाष भारती को फंसाने के मामले में पुलिस ने जेल भेजा था। महिला की तरफ से छात्रनेता विनीत ही पैरवी कर रहे थे। जेल से छूटने के बाद आरोपियों ने साजिश के तहत विनीत को भी इस मामले में नामजद कराया। इसको लेकर मामला दोबारा से गर्माया हुआ था। फिलहाल समझौते की बात चल रही थी। अचानक विनीत चपराना के गायब होने पर मामला तूल पकड़ गया है।

विनीत के खिलाफ बड़ी साजिश
एसएसपी आवास पहुंचे विवि के छात्रों का दावा है कि विनीत ऐसी घिनौनी वारदात नहीं कर सकता। उसके अपहरण के पीछे बड़ी साजिश है। विनीत को अगवा करने के बाद अनहोनी का अंदेशा ज्यादा है। क्योंकि अमन हॉस्पिटल में गैंगरेप के मामले में कई लोग घिरे हुए थे। पीड़ित महिला कई बार बयान बदल चुकी है। 24 घंटे बाद महिला को संग लेकर एसएसपी से मुलाकात करने और गैंगरेप की वारदात बताने के पीछे क्या मामला है, इसका खुलासा जांच पड़ताल के बाद ही होगा। छात्रों ने विनीत को बरामद करने की मांग उठाई है।

रात आया था विनीत अपने दोस्तों के साथ
एसएसपी जे. रविंद्र गौड़ के मुताबिक महिला ने बताया कि विनीत चपराना बुधवार रात अपने दो दोस्तों के साथ उसके घर आया था। महिला तलाकशुदा है। तीनों युवकों ने जबरन उसके साथ गैंगरेप की वारदात की। विरोध करने पर जाने से मारने की धमकी देकर विनीत अपने दोस्तों के साथ वहां से चला गया। एसएसपी ने बताया कि महिला की तहरीर पर विनीत और उसके दोस्तों पर केस दर्ज कराकर जांच कराई जाएगी। छात्रनेता विनीत चपराना को बरामद करने के बाद सही जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें