फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! चाचा ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, एक बालिका को उठा ले गया पड़ोसी

Thu, 13 Jun 2019 11:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

यूपी में फिर से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बिजनौर जनपद के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे गांव में एक पड़ोसी युवक आठ साल की बच्ची को उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे बच्ची के पिता को अपनी ओर आता देख आरोपी वहां से भाग निकला।  

विज्ञापन


नगीना थाना क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीया बच्ची अपनी ताई के साथ बढ़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ताई की बहन के लड़के की शादी में शामिल होने गई थी। बालिका के पिता के मुताबिक बुधवार को वह भी इस शादी में शामिल होने गया थे। बारात में शामिल होकर वह अपनी पुत्री को साथ लेकर बुधवार को ही अपने गांव वापस चले गए। घर पहुंचने पर उसकी पुत्री ने अपनी मां और परिवार की अन्य महिलाओं को रोते हुए बताया कि मंगलवार की देर रात जब वह घर की छत पर अपनी दादी के पास सो रही थी, तब वहां शादी में शामिल होने पहुंचा उसका चाचा उसे उठाकर गांव के बाहर जंगल में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

दूसरी घटना-
थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी व्यक्ति के मुताबिक बुधवार रात उसकी आठ वर्षीया पुत्री घर में सो रही थी। रात में करीब डेढ़ बजे उसके गांव का पड़ोसी युवक पुत्री को घर से उठाकर गांव के बाहर खेत पर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका की चीख-पुकार सुनकर उसका पिता व अन्य कई ग्रामीण खेतों की ओर भागे तो आरोपी भाग निकला। बालिका का पिता ग्रामीणों के साथ बच्ची को खेत से घर उठाकर लाया और थाने आकर पुलिस में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों बालिकाओं को मेडिकल के लिए भेजा है। 

वहीं नगीना सीओ प्रवीण कुमार, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बालिकाओं के परिजनों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक कृपा शंकर सक्सेना ने बताया कि एक बालिका के दुष्कर्म व दूसरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज हुई है। एक आरोपी को दबोच लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। 

उधर, बढ़ापुर के पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली और ग्रामीणों को सरकार पर निर्भर न रहकर अपनी बेटियों की स्वयं सुरक्षा करने की सलाह दी। इस मामले में उन्होंने आला अफसरों से फोन पर बातचीत की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें