फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी से झगड़ा करने पर शख्स को पीट- पीटकर मार डाला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 06 Jan 2020 11:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में खेकड़ा की लाइनपार बस्ती में पत्नी से झगड़ा करने पर पड़ोस के ही दो युवकों ने पति को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पत्नी और दो युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चार मर्डर... खुलासे पर उठाए सवाल, कहा- रची गई गहरी साजिश, तस्वीरों में छिपा अपनो का दर्द
विज्ञापन


शहर की लाइनपार बस्ती में बरकत अली (45) अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहता था। उसकी गुरुग्राम में बिरयानी की दुकान है। सोमवार रात करीब दस बजे उसका घर पर पत्नी से झगड़ा हो गया। शोर सुनकर बस्ती के ही दो युवक आए और बरकत को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। दोनों बरकत को तब तक पीटते रहे, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। बरकत के परिजन उसे पास के ही अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना था कि हत्या क्यों की गई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें