फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया के दो छात्रों का अपहरण, 80 लाख की फिरौती मांगी, छात्रों की लोकेशन मिली

Wed, 12 Apr 2017 02:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के दो छात्रों के अपहरण का मामला सामने आया है। दोनों छात्र सोमवार दोपहर घर से दिल्ली के लिए निकले थे। इसके बाद दोनों छात्रों के मोबाइल स्विच ऑफ मिले। मंगलवार दोपहर अपहर्ताओं ने एक छात्र के फोन से उसके पिता को कॉल कर 80 लाख रुपये की फिरौती मांगी। अपहरण के बाद फिरौती की घटना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


मुंडाली थाना क्षेत्र के जिसौरा गांव निवासी सद्दाम (18) पुत्र कलवा और बाबर उर्फ हैदर पुत्र मोहम्मद मुन्नर दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हैं। बाबर के पिता किसान हैं। उनके पास साठ बीघा जमीन है। जबकि सद्दाम के पिता 15 बीघा जमीन और आटा चक्की के मालिक हैं। दोनों छात्र रविवार को अपने घर आये थे। सोमवार दोपहर तीन बजे दोनों छात्रदिल्ली स्थित यूनिवर्सिटी के लिए निकले थे। इस बीच गांव के ही एक युवक की कार में बैठ गये। उसके बाद से दोनों छात्रों का मोबाइल बंद मिला। 

मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे सद्दाम के फोन से उसके पिता के मोबाइल पर एक कॉल आई। इसमें अपहर्ता ने कहा कि सद्दाम हमारे कब्जे में है। यदि 80 लाख रुपये का इंतजाम नहीं हुआ तो अंजाम भुगत लेना। उसके बाद छात्र का मोबाइल फिर स्विच ऑॅफ बताने लगा। दूसरे छात्र बाबर के फोन से भी उसके पिता के कॉल आई, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद बाबर का फोन भी बंद आया। इस पर परिजनों ने मामले की जानकारी एसपी देहात व अन्य पुलिस अफसरों को दी। 
विज्ञापन


एसपी देहात श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों छात्र सोमवार शाम को दिल्ली पहुंच गये थे। मंगलवार दोपहर एक छात्र के मोबाइल से 80 लाख रुपये फिरौती मांगने की बात कही गई है। एक छात्र के मोबाइल की लोकेशन दोपहर ढाई बजे पिलखुवा में मिली है। फिलहाल छात्रों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें