फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बदमाशों की शामत, जांबाज अफसरों ने एक लाख के इनामी को मारी गोली, चार गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2020 02:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक लाख के इनामी सहित दो बदमाशों को पुलिस की गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शुक्रवार को दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इन दोनों मुठभेड़ों में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


मुठभेड़ -1
 

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के मोदीपुरम में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश भूरा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। भूरा दिल्ली के एक कुख्यात बदमाश शक्ति नायडू का साथी है। शक्ति नायडू की दो दिन पहले मेरठ में ही एनकाउंटर के दौरान मौत हो गई थी। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के मोदीपुरम इलाके में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर सीओ दौराला जितेंद्र सरगम के नेतृत्व में पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में रवि भूरा नाम के बदमाश को पुलिस की गोली लग गई। जबकि रवि भूरा का एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने भूरा के पास से एक क्रेटा
विज्ञापन

 कार और पिस्टल बरामद की है। 

भूरे का काफी लंबा इसका अपराधिक इतिहास है। यह शक्ति नायडू के साथ अपराधिक वारदातों को अंजाम देने में शामिल रहा है। इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश में यह गैंग जमीन कब्जाने का काम भी करते हैं। जिसके लिए यह हत्या तक की वारदात को अंजाम देते हैं। फिलहाल पुलिस रवि भूरा का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। भूरा कंकरखेड़ा क्षेत्र में हुई हनी की हत्या में भी वांछित चल रहा था।

यह भी पढ़ें: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति से आठ करोड़ लूटने वाले बदमाश का खौफनाक अंत, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

मुठभेड़ - 2

उधर, जानी थाना क्षेत्र में ढोलड़ी मार्ग पर शुक्रवार सुबह पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान मौके से आबिद निवासी सिसौला कला, प्रदीप निवासी भोला खास और नसीम निवासी पुटखास को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में नसीम पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

बताया गया कि जानी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए तीनों बदमाश एक सप्ताह पूर्व भोला खास में उमेश पंडित शर्मा के घर पर डकैती डालने में शामिल थे। पुलिस ने उनके पास से डकैती का कुछ सामान बरामद किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें