उधर, ककरौली मुठभेड़ से फरार हुए बदमाशों की तलाश में जनपद भर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। इसी दौरान नई मंडी थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह व एसएसआई मदनसिंह बिष्ट के नेतृत्व में गांव सिलाजुड्डी के पास चेकिंग अभियान में एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी पहचान 25 हजार के इनामी लुटेरे इमरान निवासी मवाना के रूप में हुई। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसपी सिटी ने बताया कि घायल बदमाश सोमवार को ककरौली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान फरार हुआ था, जिसे मुठभेड़ में धर लिया गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/