फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़: 25-25 हजार के इनामी सहित चार बदमाश दबोचे, दो के पैर में लगी गोली

Fri, 07 Jun 2019 02:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
इनामी बदमाश के पैर में गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में जौला गांव के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को दबोच लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गोकसी के दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बता दें कि बुढ़ाना पुलिस की बदमाशों से साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दोनों इनामी बदमाश घायल हो गए। दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बदमाश सुखवीर और रविंद्र फफराना 25-25 हजार के इनामी हैं। सुखवीर और रविन्द्र फफराना ने हापुड़ में सरसों के तेल से भरा टैंकर लूटा था। लुटा हुआ टैंकर, एक कार, तमंचे और कारतूस भी बदमाशों के पास से बरामद किए गए है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार
वहीं शाहपुर पुलिस ने गांव हरसौली के जंगल में गोकशी का भंडाफोड़ करते हुए मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तमंचा-कारतूस और गोमांस बरामद किया गया है। 

थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव हरसौली के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे तो गोकशी करने वाले लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बल प्रयोग कर दो आरोपियों जोनी पुत्र करीम व इमरान पुत्र चूड़ा निवासी हरसौली को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा व कारतूस के अलावा गोमांस व गोकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें