फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फटा, खौलते तेल की चपेट में पांच बच्चे आए

Wed, 16 Sep 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
भावनपुर थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में एचटी लाइन पर लगा 10 केवी का ट्रांसफॉर्मर धमाके के साथ फट गया। ट्रांसफार्मर से निकले खौलते तेल की चपेट में आकर पांच बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। कई मकानों में दरार पड़ गई, जबकि एक घर की छत गिरने के साथ ही उसमें आग लग गई। मासूमों की चीखपुकार और इस हादसे से गांव में हाहाकार मच गया। झुलसे बच्चों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर जाम खुलवाया। मुख्य अभियंता ने गांव में पहुंचकर हादसे की जानकारी लेते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।  गांव पचपेड़ा में बिजली आपूर्ति के लिए विभाग ने एचटी लाइन के पोल पर 10-10 केवी के ट्रांसफॉर्मर लगा रखे हैं। इकबाल के घर के पास लगा 10 केवी का ट्रांसफॉर्मर सुबह करीब 7:30 बजे धमाके के साथ फट गया।

ट्रांसफॉर्मर का उबलता तेल इकबाल केे घर में खेल रहे बच्चों के ऊपर जाकर पड़ा। जिसकी चपेट में आकर निशा, सानिया, गुलजार, सानिया और सना गंभीर रूप से झुलस गईं। धमाके से ग्रामीण हकीकत के मकान की कच्ची छत गिर गई और उसमें आग लग गई। ग्रामीणों ने जाम लगाते हुए एसडीओ और जेई को मौके पर बुलाने और उन पर कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता का किया घेराव
गुस्साए ग्रामीणों ने विक्टोरिया पार्क पहुंचकर मुख्य अभियंता आफिस का घेराव किया। ग्रामीणों की मांग पर मुख्य अभियंता राधेश्याम यादव मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। इसके बाद वे स्याल बिजलीघर पर पहुंचे और वहां मौजूद एसएसओ रविंद्र नागर से जेई ओर एसडीओ के बारे में पूछा। फोन पर ही एसडीओ वंशराज सिंह को हड़काते हुए जमकर क्लास लगाई।

ओवरलोड बताया कारण
10 केवी के ट्रांसफॉर्मर पर 20 से ज्यादा कनेक्शन चलने की बात कही जा रही है। क्षमता से ज्यादा लोड होने पर ट्रांसफॉर्मर फटा है। विभाग की लापरवाही का खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ा है। इस बारे में मुख्य अभियंता ने बताया कि उन्होंने घटना पर पहुंचकर सब देख लिया है। मामले की जांच रिपोर्ट एसडीओ और जेई से मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें