फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को पटका तो बदमाशों पर टूट पड़ी बहादुर मां

Thu, 10 Mar 2016 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
मां की गोदी में घायल बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कैंट स्थित माल रोड पर बुधवार शाम एक महिला बदमाशों पर टूट पड़ी। इन बाइकर्स लुटेरों ने रिक्शा में सवार महिला से पर्स छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला का मासूम बच्चा जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन


जिस पर महिला ने बहादुरी से बदमाशों का मुकाबला कर अपने बच्चे को बचाया। हालांकि बदमाश पर्स लूटकर फरार हो गए। इस मामले की शिकायत लालकुर्ती थाने में की गई। 

सदर बाजार क्षेत्र के रजबन बाजार निवासी नरेश कुमार पत्नी सुजाता के साथ पूना में रहते हैं। सुजाता की सर्वोदय कॉलोनी स्थित रिश्तेदारी में बृहस्पतिवार
को शादी है। बुधवार शाम करीब सात बजे सुजाता अपने बेटे वैभव (4) और बेटी भूमिका (7) के साथ रिक्शा से रजबन से सर्वोदय कॉलोनी, सिविल लाइन जा रही थीं।

माल रोड स्थित चिराग पब्लिक स्कूल के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर सुजाता से पर्स लूटने की कोशिश की। छीनाझपटी के दौरान जब सुजाता ने पर्स नहीं छोड़ा तो एक बदमाश ने उनकी गोद में बैठे वैभव को उठाकर जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन


बेटे को बचाने के लिए सुजाता बदमाशों पर टूट पड़ीं, और अपने बेटे को बचाया। शोर मचने पर आसपास के लोग जमा हुए तो बदमाश पर्स लेकर फरार हो गए। पर्स में दस हजार रुपये,  मोबाइल और सोने के जेवरात समेत एक लाख रुपये का सामान था। 

आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस 
यह वारदात लालकुर्ती थाने से केवल 200 मीटर दूरी पर हुई है। लोगों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बावजूद लालकुर्ती पुलिस आधा घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे को प्राथमिक उपचार दिलाया। पुलिस ने बताया कि बच्चे के सिर में चोट आई है। बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें