वहीं बुधवार रात में पुलिस एक्टिव मोड में आई। सबसे पहले कैराना में रात साढ़े आठ बजे मामौर-सहपत के जंगल में मुठभेड़ में एक हथियार तस्कर मुस्तफा निवासी तितरवाड़ा पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ। इस दौरान एक सिपाही भी जख्मी हुआ। बदमाश के कब्जे से चार देशी पिस्टल, 10 तमंचे और कारतूस बरामद हुए।
इसके बाद रात 12 बजे आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गोहरनी रोड पर मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गोली लगने से घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। इनके कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, दो बाइक, लूट के 30 हजार रुपए बरामद हुए। इसमें दो सिपाही घायल हुए। रात करीब दो बजे झिंझाना क्षेत्र में भंभेड़ी शाहपुर मार्ग पर मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ। इसमें एक सिपाही भी घायल हुआ।
एसपी अजय कुमार का कहना है कि बदमाशों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/