फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता, सुनाई आपबीती

Thu, 27 Jun 2019 10:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के एक गांव से किशोरी को अगवा करने के बाद चार युवकों ने जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 36 घंटे बाद किशोरी की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे कार से गांव में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह वह पत्नी के साथ दवा लेने मुजफ्फरनगर गया था और घर पर उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी। पीड़ित का कहना है कि दोपहर के समय गांव का ही युवक घर पहुंचा और किशोरी को डरा-धमकाकर उसे जंगल की तरफ ले गया, जहां पहले से खड़ी कार में डालकर उसे अगवा कर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। 

आरोप है कि कार में तीन अन्य युवक भी थे। चारों लोग किशोरी को जंगल में ले गए, जहां उसे अज्ञात स्थान पर बंधक बनाने के बाद छुरी के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर किशोरी से जमकर मारपीट की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दवा लेकर लौटने पर दंपती को बेटी घर पर नहीं मिली। हरसंभव तलाश के बावजूद जब किशोरी का सुराग नहीं लगा तो पीड़ित ग्रामीण ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। बुधवार देर रात उसकी बेटी बदहवास हालत में घर पहुंची। उसने परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई। उसने बताया कि आरोपी ही उसे गांव में बाहरी छोर पर कार से फेंककर गए हैं। 

इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह का कहना है कि ग्रामीण ने तहरीर देकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें