फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई का लुटा गेहूं बरामद, पांच गिरफ्तार

Thu, 09 Mar 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ में एफसीआई का लूटा गया गेहूं पुलिस ने बरामद कर लिया। पांच आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि तीन आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात श्रवण कुमार सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि परतापुर स्थित एफसीआई गोदाम से चार मार्च को नानक निवासी पतला निवाड़ी व गुड्डू उर्फ सहबाज निवासी बढपुरा, बाडली बाबूगढ़ छावनी परीक्षितगढ़ में 305 बोरी गेहूं लेकर जा रहे थे। इसी दौरान स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने गेहूं लदा ट्रक लूट लिया था। बाद में ट्रक मवाना ले जाकर एक व्यापारी के गोदाम पर गेहूं की बोरी उतार दी थीं।  परीक्षितगढ़ पुलिस ने इस मामले में अरुण पुत्र सूबेपाल निवासी लड़पुरा गढ़ मुक्तेश्वर, मदन पुत्र जगत सिंह निवासी सिखेड़ा परीक्षितगढ़, शिवम उर्फ पंडित पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी जी एंकलेव रक्षापुरम गंगानगर, विशाल उर्फ भूरा पुत्र गजेसिंह निवासी खुंटी परीक्षितगढ़ और रवि उर्फ रविंद्र पुत्र संतरपाल निवासी छुछाई किठौर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 246 गेहूं की बोरी, 24 हजार रुपये, तीन तमंचे और दो चाकू बरामद हुए हैं। तीन आरोपी गोपाल, अमन और इलियास गाढ़ा निवासी गाढ़ा चौक मवाना फरार है।
विज्ञापन


मास्टर माइंड मदन बताया
इस वारदात का मास्टर माइंड मदन बताया गया। पुलिस के मुताबिक मदन पहले एफसीआई गोदाम से सरकारी गेहूं अक्सर राशन डीलरों के घर पर पहुंचाता था। घटना से एक दिन पहले इलियास के गोदाम पर बैठकर लूट की योजना बनाई थी। मदन ने अरुण, शिवम, भूरा को परतापुर में बुलाया। जबकि अन्य आरोपियों को परीक्षितगढ़ में लगाया। सटीक रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने मवाना में इलियास के गोदाम पर गेहूं उतारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें