फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चुराने आये बदमाश को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 08 Mar 2017 12:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
मवाना रोड इंचौली थाना क्षेत्र के गांव नंगली ईशा में सोमवार देर रात पशु चुराने आये बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जा रही कि उसी बीच बदमाश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया गया कि गांव वालों ने बदमाश को बुरी तरह पीटा। जब तक पुलिस वहां पहुंची ग्रामीणों ने बदमाश को पीटते-पीटते अधमरा कर दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने गांव में पहुंच कर मामले की पूरी छानबीन की। पुलिस बाकी बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही दोनों बदमाशों को भी पकड़ लेगी। फिलहाल गांव में दहशत का माहोल बना हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें