फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सभासद के भतीजे की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 02 Apr 2020 08:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में सभासद के भतीजे की घर में संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के मोहल्ला प्रेमपुरी में सभासद के भतीजे की घर में संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में इसे आत्महत्या बता रही है, लेकिन मौके से तमंचा नहीं मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी निशांत मित्तल (30) पुत्र जितेंद्र मित्तल बृहस्पतिवार शाम घर में ही मौजूद था। उसी समय संदिग्ध हालात में चली गोली उसके सीने में दाईं तरफ जा धंसी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर सीओ सिटी हरीश भदौरिया व इंस्पेक्टर अनिल कपरवान मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार परिजनों का कहना है कि युवक कुछ समय से मानसिक तनाव में था और इसी कारण उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, घटनास्थल से तमंचा बरामद नहीं हुआ है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतक युवक नगर पालिका सभासद प्रवीण पीटर का भतीजा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें