फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: बस में घुसे बदमाश, परिचालक को मारी गोली, नगदी लूटकर फरार

Sat, 08 Feb 2020 12:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बदमाशों ने परिचालक को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत से बड़ौत आ रही बस में दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर परिचालक को गोली मारकर फरार हो गए। परिचालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात के समय बागपत से बड़ौत आ रही निजी बस में सिसानी गांव के पास दो बदमाश घुस आए। बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर परिचालक नरेंद्र पाल पुत्र इंद्रपाल निवासी छपरौली से 5000 रुपये छीन लिए। विरोध करने पर परिचालक को गोली मारकर फरार हो गए। इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के बदमाशों में गोलीबारी, एक युवक की मौत, दूसरे को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नरेंद्र को अस्पताल भेजा और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। वहीं नरेंद्र की हालत बिगड़ने पर देर रात मेरठ रेफर कर दिया गया। कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों को पकड़ा जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें