फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्रमाण पत्र मामला: मुज्जफरनगर से खाली लौटी एसआईयू टीम

Fri, 07 Feb 2020 10:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सेना में भर्ती हुए युवकों को फर्जी प्रमाण पत्र मुहैया करवाने वाले मामले में मुज्जरफनगर नगर गई टीम खाली हाथ लौट आई है। मामले में एसआईयू की टीम को और गिरफ्तारियां का इंतजार है। युवाओं को फर्जी प्रमाण पत्र मुहैया करवाने में पकड़ी गई महिला काफी शातिर है। इससे अब तक पुलिस को कुछ नहीं मिला है। सूत्रों की मानें तो पकड़ी महिला ने अब तक पुलिस को बरगलाया है।

विज्ञापन


लिहाजा, मामले में उसके बताए गए तथ्यों पर मुज्जफरनगर गई टीम को कुछ नहीं मिला है। जबकि महिला ने मामले में अन्य लोग होने की भी बात कही थी। अभी यह महिला न्यायिक हिरासत पर चली हुई है। साल 2019 में पालमपुर में सेना की भर्ती हुई थी। जिस पर जब भर्ती हुए युवाओं के सेना ने प्रमाण पत्रों की जांच की तो इसमें करीब आधा दर्जन युवकों के फर्जी प्रमाण पत्र पाए गए थे।

जिस पर सेना की ओर से 14 मई 2019 को पालमपुर थाना में मामला दर्ज करवाया था। उसके बाद एसआईयू की गठित टीम ने जाली प्रमाण पत्र बनाने वाले करीब आधा दर्जन युवाओं समेत चौदह गिरफ्तारियां हुई थी। उसके बाद एसआईयू की टीम ने मुज्जफजफ्नगर से पालमपुर आई महिला सुमन कोशिक को प्रमाण पत्रों  समेत गिरफ्तार कर लिया था। डीएसपी अमित शर्मा ने  कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें