फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दिनदाहड़े वारदात, बेखौफ बदमाशों ने व्यापारी से लूटे 10 हजार रुपए, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 11 Feb 2021 01:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। लावड़ में एक व्यापारी से बदमाशों ने हथियारों के बल पर दुकान में घुसकर 10 हजार लूट लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


दौराला निवासी राजीव जैन की लावड़ मार्ग पर किराना की दुकान है। गुरुवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान खोलने के बाद जैसे ही वह दुकान के अंदर पहुंचे तो पीछे से आए दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर व्यापारी से 10 हजार लूट लिए और मौके से फरार हो गए। 

बदमाशों के भागने के बाद व्यापारी ने शोर मचाया। इसके बाद एकत्रित हुए व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने जल्द घटना का खुलासा न होने पर बाजार बंद की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इंजीनियर पति को दहेज में चाहिए ऑडी कार, मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को पीटा और...

व्यापार संघ अध्यक्ष ठाकुर हरपाल सिंह चौहान ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर दौराला क्षेत्र में लूट की दो वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ सकी है। 
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने घटना के बाद बदमाशों की तलाश में कांबिंग की और पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में ले रखा है। सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि जल्द बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें