फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार

Mon, 09 Nov 2020 06:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव में शिवम उर्फ फोडू (25 वर्ष) की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। झगड़े की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोमवार को शिवम गांव में ही दुकान से सामान खरीदने गया था। इस बीच बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने उस पर गोली चला दी, जिसमें शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार बदमाश तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें: कभी पिता के साथ ट्रक चलाता था बद्दो, फिर बन गया भू-माफिया, अब उठ रहा ये बड़ा सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ बड़ौत आलोक कुमार, कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या की वजह झगड़े की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सीओ बड़ौत का कहना है कि जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें