फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, एक छात्रा की हालत गंभीर, जांच में जुटे अफसर

Thu, 04 Mar 2021 12:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ताबड़तोड़ फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के माधवपुरम सेक्टर-1 के बाजार में बुधवार शाम को बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी। एक छात्रा गोली लगने से घायल हो गई। वारदात के बाद बाजार में भगदड़ मच गई। दहशत में दुकानों के शटर गिरा दिए गए और लोग जान बचाकर भागे।

विज्ञापन


नूर नगर निवासी अंकित कौशिक की माधवपुरम सेक्टर-1 में कॉस्मेटिक की दुकान है। बुधवार शाम 6:45 बजे एक बाइक पर तीन बदमाश और एक बदमाश पैदल ही बाजार में पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दुकान पर बीए की छात्रा कोमल पुत्री अनिल मिश्रा निवासी एकता पार्क माधवपुरम में सामान खरीदने आई थी, जो पेट में गोली लगने से घायल हो गई। अंकित और पड़ोसी दुकानदार बाल-बाल बचे। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। कोमल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: एसटीएफ की छापेमारी से डिस्टलरी में मचा हड़कंप, चार थानों की फोर्स रही तैनात, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पहुंचे माधवपुरम व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गोयल, महामंत्री बब्बू, पूर्व पार्षद तरुण गोयल, मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल, शैंकी वर्मा, सपा नेता पवन गुर्जर ने ब्रह्मपुरी पुलिस को चेतावनी दी दी कि 24 घंटे में बदमाश पकड़े नहीं गए तो शुक्रवार को बाजार बंद किया जाएगा। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय के अनुसार सीसी कैमरे से बदमाशों की पहचान की जा रही है। दो युवक हिरासत में लिए हैं। बदमाश जल्द गिरफ्तार होंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें