फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में पीएसी-आरआरएफ का पहरा, फिर भी डॉक्टर से मांगी पांच लाख की रंगदारी, साजिश की आशंका

Sun, 29 Sep 2019 12:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
रंगदारी मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली जिले के कैराना में डॉक्टर के क्लीनिक में चिट्ठी डालकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पांच दिन में दूसरी रंगदारी की चिट्ठी आने से नगर में दहशत व्याप्त हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


मोहल्ला आलखुर्द में गांव गोगवान निवासी डॉ. मासूम का लक्ष्यदीप नाम से क्लीनिक हैं। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे क्लीनिक पर काम करने वाले कंपाउंडर नादिर ने क्लीनिक का शटर खोला तो शटर के नीचे एक कॉपी का पन्ना मिला। डॉक्टर के अनुसार उस पन्ने पर पांच लाख की रंगदारी की धमकी लिखी थी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर से जानकारी ली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि रंगदारी की चिट्ठी आने की तहरीर मिली है। रंगदारी का मामला साजिश प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

पांच दिन में दूसरी वारदात 
ध्यान रहे कि 5 दिन पूर्व नगर के विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज के सामने स्थित जैन संस स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर भी कुख्यात बदमाश मुकीम काला के बाप के नाम से रंगदारी की चिट्ठी डाली गई थी। पांच दिन में लगातार कैराना क्षेत्र में दो व्यापारियों को रंगदारी की चिट्ठी डालने से दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: कुख्यात उधम सिंह के नाम पर व्यापारी से मांगी 25 लाख की रंगदारी, दहशत में परिवार

विज्ञापन

कहीं साजिश तो नहीं रंगदारी की चिट्ठी डालना
सपा विधायक नाहिद हसन प्रकरण के चलते कैराना में आठ दिन से पीएसी ओर आरआरएफ के जवान तैनात हैं। इतनी कड़ी चौकसी के बीच पांच दिन में दो व्यापारियों को रंगदारी की चिट्ठी डालना भी हैरान करने वाला है। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

पुराने मामले में एक युवक से पूछताछ 
अभी कुछ दिन पहले ही शामली रोड पर विजय सिंह पथिक कॉलेज के सामने स्पेयर पार्ट्स की दुकान में मुकीम काला के पिता मुस्तकीम के नाम से दो लाख रंगदारी की चिट्ठी डाली गई थी। वहीं मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें