सीओ महेश कुमार और कोतवाल आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी गईं। कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों भूरी उर्फ सतेन्द्र पुत्र राजपाल और डेविड पुत्र ईशाचरण को जसपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वहां से दोनों आरोपी कहीं भागने की फिराक में थे।
यह भी पढ़ें: थाने में घंटों चला हाईप्रोफाइल ड्रामा, पति खूब गिड़गिड़ाया, फिर भी प्रेमी संग चली गई पत्नी
कोतवाल ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। इसके बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/