फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप, तांत्रिक संग इस महिला ने किया मेरी बच्ची का अपहरण

Wed, 01 Mar 2017 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टीपीनगर के नई बस्ती लल्लापुरा से एक माह पहले अपहृत बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को बच्ची के परिजनों ने डीएम और एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देकर एक तांत्रिक और महिला पर बच्ची के अपहरण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


लल्लापुरा निवासी श्रीपाल की पांच साल की बेटी विनीता का 27 जनवरी को घर के बाहर से अपहरण कर लिया था। परिजनों ने अज्ञात में टीपीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजन बच्ची की बरामदगी को लेकर थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को बच्ची के पिता ने डीएम ऑफिस में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उन्हें शक है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बच्ची का अपहरण किया है। पड़ोस की महिला के घर एक तांत्रिक भी आता है। पुलिस से महिला और तांत्रिक के बारे में बता दिया, लेकिन पुलिस दोनों को बचाने में लगी है। परिजनों का आरोप है कि उन्हें शक है कि तांत्रिक और पड़ोस की महिला तांत्रिक क्रिया करने के लिए बच्ची को लेकर गए हैं। इस मामले में इंस्पेक्टर टीपीनगर सचिन मालिक का कहना है कि बच्ची बरामदगी के लिए कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें