फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संप्रेक्षण गृह फिर ब्रेक, 30 किशोर फरार, बवाल 

Tue, 03 May 2016 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
मेरठ के संप्रेक्षण गृह में बवाल के बाद फायरिंग करता पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूरजकुंड स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह सोमवार रात फिर ब्रेक हो गई। एक किशोर के बर्थडे पर डीजे न मिलने पर किशोरों ने तोड़फोड़ मचा दी। कर्मचारियों पर हमला कर करीब 30 किशोर संप्रेक्षण गृह की दीवार तोड़कर पार्क की तरफ से फरार हो गए। नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची तो उत्पाती किशोरों ने छत पर चढ़कर पथराव कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस वहां से जान बचाकर भागी तो किशोर पथराव करते हुए मेन गेट तक पहुंच गए, जिस पर पुलिस ने किशोरों को खदेड़ने के लिए रबर बुलेट छोड़ दीं।
विज्ञापन


आधी रात को किशोर फिर छत पर सिलेंडर लेकर पहुंच गए और पूरे इलाके को आग से दहलाने की धमकी दे दी। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले शिकायत मिलने पर प्रशासन ने संप्रेक्षण गृह से डीजे और टीवी हटवा लिया था। सोमवार को एक किशोर का बर्थडे था। जिस पर किशोरों ने मनोरंजन के लिए डीजे की मांग की थी। डेक खराब होने पर किशोरों ने संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों से उसको ठीक कराने को कहा तो कर्मचारियों ने इसे अनसुना कर दिया। जिसके बाद सभी किशोर इकट्ठा हो गए और कर्मचारियों पर हमला बोल दिया।

कर्मचारी वहां से जान बचाकर भागे तो किशोरों ने संप्रेक्षण गृह में तोड़फोड़ मचा दी। कई किशोर संप्रेक्षण गृह के पीछे पार्क की तरफ की दीवार तोड़कर फरार होना शुरू हो गए। जिसकी जानकारी कर्मचारियों ने पुलिस को दी। कर्मचारियों पर जानलेवा हमला और कई किशोरों के फरार होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची तो संप्रेक्षण गृह में मौजूद किशोरों ने छत पर चढ़कर पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा।
विज्ञापन


बाद में कुछ किशोर मेन गेट पर पहुंच गए और पथराव करते हुए परिसर की तरफ बढ़ने की कोशिश की। इस पर पुलिसकर्मियों ने रबर बुलेट छोड़कर उन्हें वापस खदेड़ दिया। सूचना पर एडीएम सिटी, एसीएम सिविल लाइन और एसपी सिटी शहर के कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गए और पार्क समेत संप्रेक्षण गृह को चारों तरफ से घेर लिया। 

आगे बढ़े तो आग लगा देंगे
पुलिस ने जब संप्रेक्षण गृह की चौतरफा घेराबंदी की तो किशोर रसोई से गैस सिलेंडर लेकर छत पर पहुंच गए। किशोरों ने सिलेंडर में आग लगाकर पूरे इलाके को दहलाने की चेतावनी देनी शुरू कर दी। पुलिस अफसरों ने माइक के द्वारा किशोरों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने गालीगलौज करनी शुरू कर दी।

डटीं रहीं एसीएम
पथराव के दौरान एसीएम सिविल लाइन ज्योति रॉय तो वहीं डटीं रहीं, लेकिन डीपीओ पुष्पेंद्र सिंह पीछे हट गए। इस पर एडीएम और एसपी सिटी ने डीपीओ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पीछे मत भागो, किशोरों को समझाओ।

तो संप्रेक्षण गृह हो जाता खाली 
पुलिस ने संप्रेक्षण गृह के चारों तरफ फोर्स नहीं लगाई होती तो सभी 61 किशोर वहां से भागने में सफल हो जाते। बेबस पुलिसकर्मी उनकी गाली और पत्थर झेलने के अलावा कुछ नहीं कर पा रहे थे। 

कितने किशोर भागे, अभी पुष्टि नहीं 
पुलिस और संप्रेक्षण गृह के अफसरों ने बताया कि अभी बवाल चल रहा है। जब तक किशोरों की गिनती नहीं हो जाती, कहा नहीं जा सकता कि कितने किशोर भागे। अभी तक 25 से 30 किशोर भागने की बात पता चली है। तीन किशोर पकड़ लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें