फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की अश्लील वीडियो देखकर दी जान

Tue, 05 Apr 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
 कांशीराम क ॉलोनी में एक युवक ने पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से दुखी होकर जान दे दी। युवक ने मां को घर से बाहर निकालकर तीनों बच्चों को दूध में जहर मिलाकर पिलाया, लेकिन बच्चों ने दुर्गंध आने पर दूध नहीं पिया। इससे बच्चों की जान बच गई। युवक अपने घर का इकलौता कमाने वाला था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हापुड़ रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी बिट्टू उर्फ हितेश (37) अपना टेंपो चलाता था। उसकी 12 साल पूर्व शास्त्री नगर निवासी महिला से शादी हुई थी। महिला के पहले पति की भी संदिग्ध मौत हो गई थी। पहले पति से उसे दो बच्चे हैं। बिट्टू से शादी करने के बाद वह दूसरे बेटे को ही साथ लाई थी। अब उसके दो बेटियां और हैं। दो माह पहले महिला अपने बच्चों को छोड़कर शास्त्री नगर सेक्टर-9 निवासी युवक के साथ चली गई। आरोप है कि महिला का प्रेमी आए दिन बिट्टू को रास्ते में रोककर धमकी देता था।

उसने उसकी पत्नी की अश्लील वीडियो भी उसे दिखाई थी। इस पर बिट्टू ने खरखौदा और नौचंदी थाने के अलावा एसएसपी ऑफिस पर भी शिकायत की थी। रविवार को महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर हापुड़ रोड पर पति बिट्टू से बात की। आरोप है कि उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। महिला ने अपनी नंद के घर पहुंचकर भी धमकी दी कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी। सोमवार की सुबह बिट्टू ने तीनों बच्चों को सल्फास मिला हुआ दूध पीने को दिया, लेकिन दुर्गंध होने के कारण बच्चों ने दूध नहीं पिया। इस पर बिट्टू ने दूध पी लिया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर युवक की मां प्रेमवती उसे चिकित्सक के पास ले गई। रात में सरस हॉस्पिटल में बिट्टु की मौत हो गई। बिट्टू की मौत पर महिला की पहली सास भी अस्पताल पहुंची। उसने पहले पति को भी नशीली गोली देकर मारने का आरोप लगाया। पहली सास ने ही उसकी बिट्टू के साथ शादी की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें