फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छह की मौत

Mon, 27 Feb 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
दो युवकों की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हापुड़ रोड पर कैली गांव के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार प्राईवेट बस ने पहले कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। उसके बाद बस ने सामने से आ रही बाइक को भी चपेट में ले लिया। बस से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार चार लोग घायल हो गए। बाइक सवार दोनों युवक बुलंदशहर के रहने वाले थे। बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के गांव पवसरा का निवासी दानिश (18) पुत्र शाबिर अपने पड़ोसी आकिल (21)  पुत्र असगर खान के साथ रविवार को बाइक से मेरठ के सोतीगंज में बाइक के स्पेयर पार्ट्स लेने जा रहा था। बाइक दानिश चला रहा था, जो हेलमेट पहने हुआ था। दोपहर बारह बजे जैसे ही दोनों युवक खरखौदा थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर कैली स्थित स्कूल के सामने पहुंचे, तो मेरठ की ओर से जा रही तेज रफ्तार मेरठ-बुलंदशहर रूट की प्राइवेट बस ने पहले सामने जा रही ऑल्टो कार में टक्कर मारी।
विज्ञापन

इससे कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। चालक बस को लेकर भागने लगा तो सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दानिश और आकिल की मौत हो गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक के परखचे उड़ गये। मौके पर पहुंचे स्कूल कर्मचारियों और अन्य लोगों ने गड्ढे में पलटी कार से घायलों को निकाला। कार में पांची निवासी योगेश त्यागी पुत्र रमेश चंद, योगेश की पत्नी बबली, राकेश त्यागी व राकेश की पत्नी मिथलेश घायल हो गए। घायलों को स्कूल बस से मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
घटना के बाद आरोपी चालक करीब 50 मीटर दूरी पर बस छोड़कर भाग गया। सूचना पर इंस्पेक्टर खरखौदा मनीष सक्सेना पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। युवकों की जेब से मिले कागजात के आधार पर  परिजनों को फोन पर सूचना दी। युवकों की मौत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दानिश के भाई ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन

उधर,  खतौली के तिसंग गांव निवासी नरेश (50 वर्ष) पुत्र मेघराज रविवार को अपने बेटे की शादी के लिए सरधना के एक गांव में लड़की देखने आ रहा था। उसके साथ बाइक पर उसका पड़ोसी महिपाल पुत्र चतरू भी था। जब वह हाईवे पर वलीदपुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से गलत साइड से आ रही भैंसा-बुग्गी से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में नरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिपाल गंभीर रुप से घायल हो गया। दुघर्टना की सूचना पर पहुंची पुलिस और टोल की एंबुलेंस ने घायल महिपाल को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। उपचार के दौरान महिपाल ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। दौराला पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
  उधर, शुगर मिल के निकट रविवार की दोपहर सवा तीन बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पडे। उसी दौरान तेज गति से आ रहे कैंटर चालक ने सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार तथा आरोपी कैंटर चालक वाहन सहित फरार हो गए। मृतक की शिनाख्त बबलू निवासी पचपेडा के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।  उधर, जानी खुर्द। मेरठ से जानी आ रहा टेंपो शनिवार की देर शाम मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव बाफर के समीप पलट गया। दुर्घटना में टेंपो सवार जानी खुर्द निवासी 67 वर्षीय सरबचन गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल सरबचन को अस्पताल में भर्ती करवाया था। रविवार की सुबह उपचार के दौरान सरबचन ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें