फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जेहाद : शोएब कुरैशी ने उगला सच, सुमनलता की लाश के बारे में पुलिस को बताया

Sat, 15 Apr 2017 12:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
शोएब कुरैशी
विज्ञापन
नेहा और सुमनलता के हत्यारोपी शोएब कुरैशी से एसपी सिटी और इंस्पेक्टर लालकुर्ती ने जेल में घंटों तक पूछताछ की। काफी देर तक पुलिस को बातों में उलझाने के बाद शोएब बोला कि उसने हत्या कर सुमनलता की लाश सरधना गंगनहर में फेंकी थी। इस दौरान उसके साथ उसका पिता अब्दुल हक और दो अन्य लोग मौजूद थे। पुलिस ने सरधना गंगनहर में सुमनलता की लाश तलाशी। लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस का दावा है कि शोएब अभी झूठ बोल रहा है। 
विज्ञापन


ग्रेटर पल्लवपुरम निवासी मेरठ कॉलेज की छात्रा नेहा और उसकी मां सुमनलता की विगत छह अप्रैल को हत्या कर लावड़ निवासी शोएब कुरैशी फरार हो गया था। जिसने पुलिस को गच्चा देकर सात माह पुराने धोखाधड़ी के मुकदमे में जमानत तुड़वाकर बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडकर कर दिया था। शुक्रवार को एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी और इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला ने जिला जेल पहुंचकर शोएब से गहन पूछताछ की। जिसमें शोएब ने नेहा और सुमनलता की हत्या करना कबूल किया। उसने हत्या के बाद सुमनलता की लाश को सरधना गंगनगर में फेंकना बताया।

पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

सुमनलता का फाइल फोटो
इंस्पेक्टर लालकुर्ती पुलिस फोर्स को लेकर सरधना गंगनहर पहुंचे। पुलिस ने आसपास की झाड़ियों के अलावा गंगनहर में सुमनलता की लाश तलाशी। आसपास के खेतों में काम करने किसानों से जानकारी ली कि एक सप्ताह के अंतराल में किसी महिला की तो लाश वहां नहीं देखी। करीब तीन घंटे तक जांच पड़ताल के बाद लालकुर्ती पुलिस खाली हाथ लौट आई। पुलिस की एक टीम ने जानी भोला झाल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से लाश के बारे में पूछा। लेकिन वहां भी कुछ नहीं बताया गया। 

पिता और दो दोस्त साथ थे
पुलिस के अनुसार शोएब ने बताया कि सुमनलता की लाश को ठिकाने लगाने के दौरान उसका पिता अब्दुल हक और उसके दो दोस्त भी साथ थे। सुमनलता की लाश गंगनहर में फेंकने के बाद वह दोस्तों से अलग हो गया था। उसके बाद वह पुलिस से बचता हुआ इधर-उधर घूमता रहा। पुलिस ने अब्दुल हक और शोएब के दोनों दोस्तों की तलाश में लावड़ में दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

सुमनलता को ढूंढना बना चुनौती

नेहा और उसकी मां सुमनलता का फाइल फोटो
शोएब फुलप्रूफ प्लानिंग से जेल पहुंच गया। लेकिन सुमनलता का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। शोएब से पूछताछ के बाद साफ जाहिर है कि वह सुमनलता के बारे में सारी बात बताना नहीं चाहता है। सुमनलता को ढूंढना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। शोएब ने सुमनलता की लाश गंगनगर में फेंकना बताकर पुलिस को और चक्कर में डाल दिया है। 

गोताखोर तलाशेंगे लाश
एसपी सिटी ने बताया कि शोएब ने सुमनलता की लाश गंगनगर में फेंकना बताया है। इसके आधार पर शनिवार से सरधना गंगनहर पर गोताखोरों को लगाया जाएगा। सर्च अभियान चलाकर सुमनलता की लाश को तलाशा जाएगा। भोला झाल तक अभियान चलेगा। गंगनहर के किनारे झाड़ियां में भी तलाश की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें