फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस ने किया तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, हत्थे चढ़े तीन शातिर बदमाश, असलहा बरामद

Wed, 20 Mar 2019 06:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
बरामद किया गया असलहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में शामली जिले के कैराना और झिंझाना क्षेत्र में चल रही तमंचा फैक्टरी का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में बने और अधबने तमंचे, कारतूस और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अजय कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह नागर ने पुलिस बल के साथ कंडेला के जंगल में छोटी नहर के निकट बने मकान में दबिश दी। जहां से दो बदमाशों को तमंचे बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के नाम हारुन और आरिफ निवासी सलामू निवासी गांव बरनावी थाना कैराना है।

पुलिस ने उनके कब्जे से एक पौनी देसी बंदूक बरामद करने के अलावा मौके से आठ तमंचे 315 बोर, दो तमंचे 12 बोर, एक पिस्टल 32 बोर, एक पिस्टल 22 बोर के साथ ही तमंचा और पिस्टल बनाने के उपकरण बरामद किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना झिंझाना के प्रभारी निरीक्षक ओपी चौधरी ने बुधवार सुबह गांव खोड़समा के जंगल में खंडहरनुमा कमरे से मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश जाकिर निवासी गांव ओदरी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी अलीशान निवासी गांव ओदरी फरार हो गया। पुलिस ने मौके से नौ तमंचे 315 बोर, 11 बंदूक पौना 12 बोर, एक अर्द्धनिर्मित तमंचा 315 बोर, अवैध शस्त्र के पुर्जे और बनाने के उपकरण बरामद किए। एसपी ने कैराना और झिंझाना पुलिस टीम को 20-20 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

शातिर जाकिर पर 25 मुकदमे दर्ज
एसपी अजय कुमार ने बताया कि झिंझाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार जाकिर शातिर अपराधी है। उसने 1999 में हत्या कर अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह अवैध हथियारों को बनाने और बेचने के धंधे से जुड़ गया था। उस पर चोरी, अवैध शस्त्र समेत करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें अधिकतर मुकदमे हरियाणा के करनाल जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। कैराना में पकड़े गए आरिफ और हारुन पूर्व में भी कई बार तमंचा फैक्टरी चलाने के आरोप में जेल जा चुके हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें