फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 22 Jun 2019 08:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में किशोरी के साथ युवक ने रात में घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव में यह वारदात शुक्रवार रात को हुई। किशोरी रात में अपने मकान में सो रही थी। शुक्रवार रात करीब तीन बजे पड़ोस के रहने वाला आरोपी युवक सीढ़ी लगाकर मकान में घुस गया और कमरे में सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर किशोरी की मां वहां पहुंची तो आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। 

वहीं शनिवार को परिजन पीड़िता को लेकर चरथावल थाने पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें