फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बढ़ते क्राइम को देख, पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

Thu, 18 May 2017 02:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
विज्ञापन
मेरठ में लगातार बढ़ रही लूटपाट की वारदातों के चलते जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर में एक विशेष अभियान चलाया। इसमें शहर के अलग-अलग स्थानों पर भारी पुलिस बल को सड़कों पर उतार कर चेकिंग कराई जा रही है। इसमें खास तौर पर पल्सर बाइक सवार युवकों को विशेष रुप से चेक किया जा रहा है। हाल ही में शहर में हुई पर्स और मोबाइल लूट की वारदातों में बदमाशों ने पल्सर और अपाचे बाइक पर ही वारदात की है। इसके अलावा वाहनों के शीशों से काली फिल्म उतारी जा रही है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि प्रदेश की नई भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही अपराध रोकने के लंबे चौडे़ दावे किए, लेकिन ये दावे धराशाई हो गए हैं। अपराध रोकने के उदे्श्य से सरकार ने रेंज में एडीजी की तैनाती की, लेकिन इसका भी कोई असर नजर नहीं आ रहा, उल्टा अपराध थमने की बजाय बढ़ रहे हैं। हालत ये है कि एक एक दिन में छह छह वारदातें हो रही हैं। शहर की सड़कों पर लुटेरों का राज है। रोज लोग लुट रहे हैं। दुकानों में लूट और मकानों में चोरी हो रही हैं। व्यापारी बदमाशों के निशाने पर हैं। हत्या और चोरी की वारदातें भी बढ़ी है। बदमाश कितने बेखौफ हैं इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि मई के 15 दिनों में ही बदमाश 27 बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी टारगेट पर

पुलिस ने शहर में चलाया विशेष अभियान
भाजपा को व्यापारियों की पार्टी कहा जाता है लेकिन इसके बावजूद सबसे ज्यादा व्यापारी ही लुट रहे हैं। बदमाशों के टारगेट पर सबसे ज्यादा सराफा कारोबारी है। पल्लवपुरम, शास्त्री नगर और लाला के बाजार में तीन ज्वैलरी शॉप में लूट हो चुकी हैं लेकिन बदमाशों को पकड़ना तो दूर अभी तक उनकी पहचान तक नहीं हो सकी। व्यापारियों ने एसएसपी, एसपी सिटी से मिलकर गुस्सा भी जाहिर किया लेकिन इसके बावजूद वारदातें नहीं रूकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें