कारोबारी, परिजनों से पूछताछ में मिले सुराग
समरजहां की गोलियों से भूनकर की गई हत्या के मामले में देहरादून पुलिस ने दवा कारोबारी राकेश कुमार गुप्ता के साथ ही उनकी पत्नी व दोनों बेटों से लगातार घंटों पूछताछ की। समरजहां के रेस्टोरेंट माउंट ग्रिल के कर्मचारियों से भी इस बाबत जानकारी ली गई। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में समरजहां के साथ संबंधों को लेकर दवा कारोबारी के परिवार में काफी समय से विवाद था। कॉल डिटेल के आधार पर भी देहरादून पुलिस को वारदात के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके बाद कड़ियां जुड़ती चली गई और सुपारी देकर उसकी हत्या कराए जाने और चर्चित कुख्यात के गुर्गों का नाम सामने आया। देहरादून की एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि घटना में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है।
देहरादून पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर गई
सूत्रों के अनुसार गुरुवार को देहरादून पुलिस ने इस हत्याकांड के संबंध में मोमीन और असलम नामक दो युवकों को हिरासत में लिया। यहां क्राइम ब्रांच के साथ पूछताछ के बाद देर शाम पुलिस दोनों को अपने साथ देहरादून लेकर चली गई। इस संबंध में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि देहरादून पुलिस द्वारा किसी को पकड़ कर ले जाने की उन्हें जानकारी नहीं है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/