समाजवादी छात्रसभा से जुड़े एक छात्रनेता रविवार रात आठ बजे अपने साथियों के साथ शराब के ठेके पर रंगदारी मांगने पहुंच गया। छात्रनेता ने पिस्टल तानकर एरिया मैनेजर को भी धमकी दी। सादा कपड़ों में तैनात पुलिस के पीछा करने पर आरोपी सीताराम हॉस्टिल में घुस गये। जहां छात्रनेता ने हॉस्टल में दरोगा समेत पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बाद में पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।
सिविल लाइन थाना अंतर्गत कचहरी पुल के पास शराब के ठेके पर रविवार को मेरठ कॉलेज का छात्रनेता कालिया गुर्जर उर्फ पुनीत पुत्र रमेश निवासी स्याल थाना भावनपुर अपने साथियों को लेकर पहुंचा था। आरोप है कि छात्रनेता ने ठेके के सेल्समैन को धमकाते हुए कहा कि एरिया मैनेजर को बताना देना कि कालिया गुर्जर को महीने का पांच हजार रुपये और हररोज अंग्रेजी ब्रांड की दो बोतल चाहिए। जिसके बाद कालिया गुर्जर ने सेल्समैन को धमकी देते हुए गल्ले में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए, बाद में धमकी दी कि शाम के समय दो आदमी पहुंचे, जो मेरा नाम बताये तो उन्हें शराब की बोतल और महीने के कुछ पैसे दे देना। सेल्समैन ने ऐरिया मैनजर दीपक कुमार को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद एरिया मैनेजर ने पुलिस को सूचना देकर सिविल लाइन थाने से दरोगा धनवीर यादव और अन्य सिपाहियों को सादा कपड़ों में बुला लिया। दरोगा और सिपाही ठेके के पास खड़े हो गये जिससे शक न हो। रात में करीब आठ बजे कालिया गुर्जर ने बीए के छात्र अंकित और अमन को लेकर ठेके पर पहुंचा। अमन और अंकित जैसे ही सैल्समैन के पास पहुंचे तो उसने शटर गिराने लगा। इस बीच दरोगा और अन्य सिपाही जैसे ही आरोपियों को पकड़ने दौड़े तो वह मौके से भगा निकले। आरोपी मेरठ कॉलेज के सीताराम हॉस्टल में घुस गये। इस बीच दरोगा धनवीर और तीन सिपाही जैसे ही हॉस्टल में घुसे तो कालिया गुर्जर ने दरोगा पर फायरिंग कर दी। एक सिपाही को हॉस्टल के कमरे में घुस गया। पुलिस ने भी हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया। दरोगा पर फायरिंग के बाद सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार और इंस्पेक्टर सिविल लाइन विजय कुमार भी फोर्स के साथ पहुंच गये। एक सपा नेता ने भी पुलिस अफसरों को आरोपियों को छोड़ने के लिए फोन किया।
सीताराम हॉस्टल बना अड्डा
मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस ने बताया कि समाजवादी छात्रसभा से राजदीप विकल भी अपने समर्थक ों के साथ पहुंचा, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। सीओ सिविल लाइन ने बताया कि ऐरिया मैनेजर दीपक कुमार की तहरीर पर कालिया गुर्जर पर लूट, रंगदारी और जानलेवा हमले की धारा में वहीं अंकित निवासी कस्तला थाना इंचौली और अमन निवासी मुहाना थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर पर रंगदारी मांगने की धारा में रिपोर्ट दर्ज क रते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
सीताराम हॉस्टल बना अड्डा
एसपी सिटी ने बताया कि जांच में सामने आया कि कालिया गुर्जर मेरठ कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रहा है, जबकि अमन और अंकित बीए की पढ़ाई कर रहे है। जो अवैध तरीके से सीताराम हॉस्टल में अपने कुछ साथियों के साथ रह रहे हैं। एसपी सिटी ने बताया कि हॉस्टल के वार्डन से बात करते हुए हॉस्टल में तलाशी ली जायेगी। अवैध रहने वाले छात्रों पर कार्रवाई होगी।
पिस्टल हटाने का आरोप
हॉस्टल के कुछ छात्रों ने बताया कि कालिया ने दरोगा धनवीर यादव पर अवैध पिस्टल से गोली बरसायी थी। उसे पुलिस ने कालिया से लेकर गायब कर तमंचा दिखाया। आरोपियों ने बताया कि सादा कपड़ों में पुलिस का नहीं पता था, वह तो सैल्समैन के आदमी समझ बैठे थे। कालिया ने बताया कि वह ठेके पर एक आदमी की नौकरी लगवाने के फोन कर रहे थे। लूट रंगदारी का आरोप गलत है।
शराब के ठेके पर रंगदारी मांगने पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जो भी आरोपी होंगे उनकी भी तलाश की जा रही है। -जे. रविंदर गौड, एसएसपी