फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने होटल के कमरे में तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, मिले सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Fri, 25 Jan 2019 03:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां एक प्रेमी युगल ने होटल के कमरे में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस वारदात से होटल में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी उसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे का है।

दोनों की पहचान यूपी के सहारनपुर जिले के रामविहार नगर, थाना मंडी बेहट रोड निवासी विशाल (25) पुत्र स्वर्गीय यतेंद्र त्यागी और सहारनपुर के संतनगर, नुमाइश कैम्प प्राची (23) पुत्री बुद्धप्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक हरिद्वार की एक कंपनी में काम करता था, जबकि युवती पढ़ाई कर रही थीं। दोनों गुरुवार की दोपहर बाइक से रुड़की के सत्यम होटल पहुंचे और यहां दोनों ने अपनी आईडी से एक रूम किराए पर लिया था। रात करीब साढ़े दस बजे होटल का एक कर्मचारी बाइक अंदर खड़ी करने के लिए दोनों के रूम पर पहुंचा और बाहर से दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। वहीं कर्मचारी ने कमरे की खुली खिड़की से देखा तो दोनों खून से लथपथ बेड पर पड़े थे। कर्मचारियों ने सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का गेट तुड़वाकर दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कमरे के अंदर से एक देशी तमंचा और दो खोखे बरामद किए है। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें प्रेमिका ने लिखा है कि अगले जन्म में हम पति- पत्नी बनेंगे। पुलिस ने आईडी के आधार पर घटना की सूचना सहारनपुर पुलिस को दी। साथ ही युवक और युवती के मोबाइल से परिजनों को भी सूचना दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों का स्कूल समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। दोनों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी थी। दोनों ही एक बिरादरी के थे और दोनों के परिजन एक दूसरे को जानते भी हैं। 

वहीं, पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर बाद दोनों का रुड़की सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए। दोनों के परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है। 

एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था। दोनों के परिजनों ने कार्रवाई से इनकार किया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें