फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर डकैती मामला: फरार आरोपी सिपाही को मिला गिरफ्तारी पर स्टे

Sat, 01 Jun 2019 12:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

सहारनपुर में गेहूं व्यापारी के यहां डकैती डालने के मामले में फरार आरोपी सिपाही शायर बेग ने उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्टे ऑर्डर ले लिया है। जबकि दूसरा सिपाही रिंकू भी स्टे लेने का प्रयास कर रहा है। गिरफ्तारी पर स्टे ऑर्डर का पता पुलिस को तब चला जब गैर जमानती वारंट लेकर पुलिस टीम बदायूं पहुंची। 

विज्ञापन


ग्राम उमाही में गत 13 मई को गेहूं व्यापारी मोहम्मद अख्तर के यहां डकैती डाली गई थी। वारदात में जीआरपी आगरा में तैनात रहे इंस्पेक्टर ललित कुमार त्यागी के अलावा बशीर खान और सुभाष शर्मा निवासी आगरा को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उनके साथी सिपाही रिंकू और शायर बेग और टैक्सी चालक फरार हो गए थे। फरार आरोपी सिपाही रिंकू अलीगढ़ का रहने वाला है, जबकि सिपाही शायर बेग बदायूं का रहने वाला है। 

पुलिस दोनों फरार सिपाहियों को तलाशने में लगी रही, उनके घर पर भी निगरानी की गई। सर्विलांस की टीम के अलावा नागल थाना पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम के साथ आगरा पुलिस भी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी रही। लेकिन दोनों सिपाहियों ने सहारनपुर से लेकर आगरा पुलिस तक को चकमा दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को जब गैर जमानती वारंट लेकर पुलिस की टीम आगरा, अलीगढ़ और बदायूं पहुंची तो पता चला कि बदायूं निवासी शायर बेग ने उच्च न्यायालय से पहले ही गिरफ्तारी पर स्टे ऑर्डर ले लिया है। टीम ने इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों से की तो गिरफ्तारी पर स्टे की पुष्टि हो गई। हालांकि बदायूं में भी शायर बेग मिल नहीं पाया। जिसके बाद टीम सहारनपुर लौट आई। सिपाही शायर बेग की गिरफ्तारी पर स्टे होने के बाद अब दूसरा सिपाही अलीगढ़ निवासी रिंकू भी गिरफ्तारी पर स्टे ऑर्डर लेने की तैयारी कर रहा है।

एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि डकैती के मामले में फरार चल रहे दो सिपाहियों में से एक सिपाही शायर बेग ने उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया है। पुलिस दूसरे आरोपी सिपाही को तलाश कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें