इसी दौरान इंस्पेक्टर अमृतपाल को दो गोली लगी। हालांकि बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वे बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को घेर कर सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया। वहीं एक बदमाश जामुन सिंह बचकर भाग निकला।
आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह निवासी बल्लमगढ़ पटियाला, करमबीर सिंह, भारती सिंह और अक्षप्रीत सिंह उर्फ लाडी सभी निवासी भीखी मानसा के तौर पर हुई है। करमजीत सिंह और जामुन सिंह सरेंडर करने जा रहे गैंगस्टर राम सिंह की हत्या के आरोपी है। वहीं बाकी तीनों पर भी अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं। सभी के खिलाफ थाना सरदूलगढ़ में केस दर्ज कर लिया गया है।
आरोपियों से भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। मामले की जांच की जा रही है। आईजी एमएस फारुखी शनिवार को इस मामले में प्रेस वार्ता करेंगे। -डॉ. नानक सिंह, एसएसपी