उधर, मदरसा संचालिका खुर्शीदा खातून ने बताया कि छात्रा डिप्रेशन में है या फिर उस पर असरात हैं यह कह पाना मुश्किल है। लेकिन शनिवार की रात वह जोर-जोर से शोर मचाने लगी और सामान में तोड़फोड़ करने लगी। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह मारपीट पर उतारू हो गई। उसे पानी पिलाने की कोशिश की गई तो उसने गिलास पर हाथ मार दिया और पानी उसके ऊपर गिर गया।
खुर्शीदा खातून के मुताबिक कुछ दिनों पूर्व परिजन उसे पिरान कलियार शरीफ में स्थित साबिर पाक की दरगाह में भी लेकर गए थे। उन्होंने मुस्कान को भूखा प्यारा रखने और मारपीट किए जाने के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि उनके द्वारा जानकारी दिए जाने पर रविवार की सुबह छात्रा की मां कई लोगों के साथ मदरसे में पहुंची और हंगामा करते हुए हाथों में लिए डंडों से टीचरों के साथ मारपीट करने लगी। खुर्शीदा खातून के मुताबिक उन्होंने तहरीर देकर पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि छात्रा को मेडिकल के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/