फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार

Sun, 26 Feb 2017 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट निवासी एक तांत्रिक ने केरल में नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी तांत्रिक ने युवती के लाखों रुपये के जेवर भी ठग लिए। शनिवार को केरल पुलिस ने आरोपी तांत्रिक की तलाश में लिसाड़ी गेट में दबिश दी, तो वह चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हुमायूं नगर निवासी रहीसू तांत्रिक केरल में जाकर रहने लगा था। आरोप है कि केरल में तांत्रिक ने दूसरे समुदाय की एक युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी युवती को बेहोशी की हालत में छोड़कर करीब सात लाख रुपये की ज्वैलरी लेकर फरार हो गया था। युवती ने पंपेड़ा थाने में आरोपी रहीसु के खिलाफ ठगी और रेप का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया

यूपी पुलिस
शनिवार को पंपेड़ा थाने के एएसआई सुनील कुमार टीम के साथ हुमायूं नगर में आरोपी तांत्रिक की तलाश में पहुंचे। पुलिस टीम के उसके घर पर पहुंचने से पहले ही तांत्रिक भाग निकला। केरल पुलिस ने रहीसू के रिश्तेदारों के घर दबिश दी तो आसपास के लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस भी पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत कराया। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि तांत्रिक कई-कई माह घर से बाहर रहता है, जो अपने को एक कंपनी में इंजीनियर बताता है। बाद में पुलिस टीम लौट गई। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट चंद्रभान यादव का कहना है कि केरल पुलिस के पहुंचने की सूचना मिली थी, लेकिन आरोपी पुलिस को नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें