चार दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे
एसओ मेडिकल कैलाश चंद के मुताबिक दूसरी पत्नी ने बताया कि मंगलवार शाम अनिल को उसके चार दोस्त गोलू, राजा, मनीष निवासी आई ब्लॉक शास्त्रीनगर और टिंकू निवासी माधवपुरम घर से बुलाकर ले गए थे। देर रात तक अनिल वापस नहीं लौटा तो पत्नी ने उनके दोस्तों से संपर्क किया। जिसमें मनीष से उसकी बात हुई। मनीष ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया था कि अनिल गोलू और राजा के साथ है। इससे ज्यादा उसे पता नहीं।
पहचान के बाद खुली पोल
हत्या की जानकारी लगते ही अनिल की दूसरी पत्नी ने पुलिस को उसके दोस्तों के नाम बताए। पुलिस ने मनीष को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक मनीष ने बताया कि अनिल की हत्या गोलू राजा, टिंकू ने की है। विरोध करने पर आरोपी उसे भी मारना चाहते थे। उसको धमकी दी कि वह किसी को नहीं बताएगा। जिसके चलते उसने भी अनिल की पत्नी को कुछ नहीं बताया। उसके बाद पुलिस ने चार और लोगों को हिरासत में लिया। देर रात तक पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी रही।
दोनों पत्नियां थाने पहुंचीं
अनिल की पहली पत्नी सोनिया के साथ परिवार के लोग भी मेडिकल थाने पहुंचे। जहां पर अनिल की दूसरी पत्नी भी मौजूद थी। सोनिया को बेवफा पति की मौत का गम और उसकी दूसरी पत्नी पर गुस्सा था। उसने कहा कि अनिल छह महीने पहले उसे छोड़कर आ गया था। उसको जानकारी थी कि वह दूसरी महिला से शादी कर चुका है। वही बताए कि अनिल को किसने मारा। थाने में दोनों पत्नियां एक-दूसरे से मिलीं।
सभी बिंदुओं पर जांच
हत्या के मामले में एक दोस्त गिरफ्तार है जबकि चार हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ चल रही है। जांच में अवैध संबंध के चलते हत्या होना सामने आया है। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।
- अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/