फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग की हत्या, गांव में तनाव, पुलिसफोर्स तैनात

Sat, 17 Oct 2020 02:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • हमला करके बुजुर्ग की हत्या, गांव में तनाव 
  • गांव कैलाशपुर में हुई वारदात, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
  • दूसरे वर्ग से है आरोपी पक्ष, गांव में पीएसी तैनात
विज्ञापन
जगदीश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में दूसरे वर्ग के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करके बुजुर्ग की हत्या कर दी। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। अधिकारियों ने एहतियातन गांव में पीएसी तैनात कर दी है। 

विज्ञापन


गांव कैलाशपुर निवासी 65 वर्षीय जगदीश गांव में ही मंदिर समिति के सदस्य थे। आरोप है कि दूसरे वर्ग के लोगों को इस पर आपत्ति थी कि जगदीश मंदिर समिति में सदस्य क्यों हैं, जिसको लेकर वह रंजिश मानते थे। जगदीश की पत्नी सीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रंजिश के चलते इसरार, इस्तखार, दानिश, अरशद और इसराना पत्नी अरशद ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उनके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में उनके पति और बच्चे भी घायल हो गए। घायल पति जगदीश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 

इसके बाद वह शव को गांव में ले आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी भी गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली में धरना देकर बैठे थे विधायक संगीत सोम, फिर टूटी पुलिस की नींद, ये है पूरा मामला
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन गांव में पीएसी तैनात की गई है। यदि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें