बागपत जनपद में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान दिल्ली- सहारनपुर हाईवे से एक बिना नंबर के कैंटर से 350 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब पकड़ ली। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा खेकड़ा पुलिस ने भी 25 पेटी शराब के साथ दिल्ली और गाजियाबाद के दो तस्करों को दबोचा है।
पुलिस जिले भर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। बुधवार को बागपत कोतवाली पुलिस ने एक सूचना पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के सामने चेकिंग शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर के कैंटर से 350 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब पकड़ ली। साथ ही दो तस्कर शिवमंगल साहनी पुत्र दुख्खन साहनी निवासी बारूराज टोली चौकिया थाना बारूराज और सवेंद्र साहनी पुत्र रामप्रताप साहनी निवासी बुछमन गरवा थाना कुड़नी, जनपद मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: यूपी के शामली में 18 लाख रुपये कीमत की 245 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
उधर, खेकड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान टेंपो स्टैंड रेलवे स्टेशन के पास इमरान उर्फ लख्की अली पुत्र वाजिद अली निवासी शालीमार गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद और फैजान पुत्र इरफान निवासी सीमापुरी शाहदरा, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कार और 25 पेटी देशी शराब छत्तीसगढ़ मार्का बरामद की गई है। दोघट पुलिस ने ग्राम बामनौली से शराब तस्कर जितंद्र पुत्र जयपाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक पेटी देशी शराब यूपी मार्का बरामद की गई है।
इसके अलावा चांदीनगर पुलिस ने खट्टा प्रह्लादपुर नहर पुल से शराब तस्कर अजब सिंह पुत्र जयप्रकाश निवासी खट्टा प्रहलादपुर को गिरफ्तार किया है। उससे 30 पव्वा देशी शराब यूपी मार्का बरामद की गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/