फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में मकान मालिक के डेढ़ लाख उड़ा कर नौकरानी फरार

Wed, 04 Mar 2020 10:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू शहर में पुलिस ने वार्ड नंबर एक से एक घर में डेढ़ लाख साफ कर फरार हुई नौकरानी को पकड़ा है। 15 दिन पहले ही मकान मालिक ने उसे काम पर रखा था।  पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता विनायक गोस्वामी निवासी वार्ड नंबर एक कुल्लू ने अपने घरेलू कार्य करने के लिए करीब 15 दिन पहले एक महिला जिसका नाम प्रिया (20) पत्नी आकाश निवासी शाहबाद डैरी, मछली मुर्गा मार्केट, दिल्ली को 10000 रुपये प्रतिमाह वेतन पर रखा था। इस महिला की माता उनके ससुराल वालों के पास दिल्ली में काम करती थी। इसके बाद उसे घर में काम करने के लिए रखा गया था। दो मार्च को विनायक अपनी दूसरी दुकान के कार्य से मनाली गए हुए थे। घर में उसकी सास, दो साल की बेटी और काम करने वाली प्रिया थीं।

विज्ञापन


दोपहर चार बजे के बाद उनकी सास ने फोन पर बताया कि प्रिया काफी देर से घर पर नहीं है। उसे दुकान के अन्य नौकरों ने घर के आसपास काफी ढूंढा लेकिन नहीं मिली। उसका फोन भी बंद आ रहा था। घर के अंदर अलमारी को चे किया तो वहां से डेढ़ लाख रुपये गायब पाए गए।  घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो प्रिया दोपहर के समय करीब 2.41 बजे घर से बाहर निकलीं तथा इसके बाद घर वापस नहीं आईं । इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया। उधर, डेढ़ लाख रुपये चोरी के मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की। कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें