बिजनौर जनपद में एक युवती ने तीन युवकों पर उसे गन्ने के खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म करने और मामले की जानकारी पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। होश आने पर जब वह नगीना देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
किरतपुर क्षेत्र निवासी एक युवती ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 28 दिसंबर को वह नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव में एक रिश्तेदारी में जा रही थी। बस से उतरकर जब वह आगे बढ़ने लगी तो तीन युवकों ने उसे तमंचे दिखाकर आतंकित कर उसे गन्ने के खेत में खींच लिया और तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के अनुसार आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से भाग गए। होश आने पर उसने शोर मचाया तो वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
यह भी पढ़ें: समझौते के प्रस्ताव से भड़के एसपी, शिक्षिका निलंबित,कक्षा तीन की छात्रा से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने अपने घरवालों या फिर पुलिस को इस बारे में कुछ बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। बदहवास हालत में अपने घर पहुंची पीड़ित युवती ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोप है कि युवती जब रिपोर्ट दर्ज कराने नगीना देहात थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि तीनों आरोपी युवक फोन पर उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने एसपी से नगीना पुलिस को उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश देने की मांग की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/