फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बदमाशों की शामत, मुठभेड़ में दबोचा गया 25 हजार का इनामी, दूसरे की तलाश में दबिश जारी

Tue, 28 Jan 2020 08:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली जनपद में पुलिस ने लूट के आरोप में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस व लूट में प्रयुक्त बाइक और साढ़े 19 हजार रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को झिंझाना थाने पर एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में बताया कि सोमवार शाम को झिंझाना पुलिस मंसूरा रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार युवक पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। 

एएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का नाम जावेद निवासी गांव खुरगान थाना कैराना है। इस बदमाश पर एसपी की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मौके से फरार हुआ बदमाश फारूख निवासी गांव खुरगान थाना कैराना है। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस और लूट के साढ़े 19 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुठभेड़: मरीज बनकर डॉक्टर से लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, चार माह से चल रहा था वांछित

विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ वेदखेड़ी मोड़ पर गत 27 दिसंबर को फाइनेंसर नेत्रपाल निवासी गांव सिमलाना जिला सहारनपुर से ढाई लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया था। दो जनवरी को इसका मुकदमा थाना झिंझाना में पंजीकृत कर बदमाशों की तलाश की जा रही थी। दो बदमाशों को कैराना पुलिस पूर्व में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में एक बदमाश फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: मुठभेड़ में दबोचे गए अंतर्जनपदीय पशु लुटेरे, पांच बदमाशों को लगी गोली, चार हुए फरार

वहीं एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। प्रेसवार्ता के दौरान थाना प्रभारी पीके सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें