फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ढाई लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो क्राइम माफिया घोषित, ऐसे हुआ था पुलिस कस्टडी से फरार

Thu, 23 Jul 2020 06:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
माफिया बदन सिंह उर्फ बद्दो
विज्ञापन

मोस्ट वांटेड और ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो को सवा साल बाद मेरठ पुलिस ने अपराध माफिया घोषित किया है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि बदन सिंह उर्फ बद्दो पुत्र चरन सिंह निवासी बेरीपुरा टीपीनगर बार-बार एक अभ्यस्त अपराधी है। वह बार-बार अपराध कर रहा है। उसने आर्थिक और भौतिक के लिए अपराध किया, जिससे आम जनता में भय और रोष व्याप्त है। ऐसे अभ्यस्त अपराधी की लगातार निगरानी और प्रभावी कार्रवाई के लिए बद्दो को जिले का अपराध माफिया घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


कानपुर प्रकरण के बाद जागी पुलिस
बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को पुलिस कस्टडी से होटल मुकुट महल से फरार हुआ था। लेकिन कुछ दिन भागदौड़ के बाद पुलिस ने बद्दो की तलाश ही बंद कर दी थी। जिसको लेकर सवाल उठ रहे थे। करीब सवा साल बाद भी पुलिस यह तक पता नहीं लगा पाई है कि बद्दो देश में है या बाहर। पुलिस अभी तक कयास ही लगा रही है कि बद्दो भारत में ही कहीं छिपा है। कानपुर प्रकरण के बाद पुलिस की नींद टूटी। यह शासन की सख्ती का ही असर है कि फरारी के मुख्य आरोपी बताए गए होटल मालिक मुकेश गुप्ता के खिलाफ भी एक सप्ताह पहले ही कार्रवाई हुई है। 

एसपी सिटी के बयान बाकी, तभी सौंपेंगे रिपोर्ट   
बदन सिंह बद्दो की फरारी के मामले में आरोपी मुकेश गुप्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोपों में एसपी सिटी मेरठ डॉ. एएन सिंह के बयान होने का इंतजार है। उसके बाद जांच अधिकारी एसपी देहात गाजियाबाद नीरज जादौन आईजी रेंज प्रवीण कुमार को जांच रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लव जिहाद के ये पांच बड़े मामले, खौफनाक है हर वारदात, सन्न रह गए थे अफसर 
विज्ञापन


बदन सिंह बद्दो होटल मुकुट महल से फरार हुआ था। होटल मालिक मुकेश गुप्ता के भाई नरेश ने आरोप लगाया था कि संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने मुकेश को बचाने के लिए एसपी सिटी के नाम से 10 लाख रुपए की रिश्वत ली थी। बावजूद मुकेश गुप्ता पर कार्रवाई हो गई। इस मामले में नरेश और नवीन गुप्ता के अलावा शहर के 10 व्यापारियों के बयान जांच अधिकारी के कार्यालय में दर्ज हो चुके हैं। अब केवल एसपी सिटी मेरठ के बयान होने बाकी हैं। आईजी रेंज प्रवीण कुमार का कहना है कि एसपी देहात गाजियाबाद की जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें