फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर खुलासा: कातिलों ने कबूला जुर्म, किया था बड़े भाई का कत्ल, छोटे भाई की पत्नी से थे अनैतिक संबंध

Thu, 09 Jan 2020 07:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी की मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक हत्याकांड का खुलासा किया है। बताया गया कि राजीव के अपने छोटे भाई की पत्नी से अनैतिक संबंध थे। छोटे भाई ने अपने साले के साथ मिलकर राजीव की हत्या की थी। हत्यारोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। घटना की जानकारी के लिए आगे पढ़िए-

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गायक मर्डर केस: हथियारों पर मिले खून के निशान, खौफनाक थी चार कत्ल की ये कहानी

खतौली में रतनपुरी के थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने पत्रकारों को हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि तीन जनवरी की रात गांव कितास निवासी राजीव पुत्र रामवीर सिंह की कमर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन सुबह राजीव का शव गोयला मार्ग पर गांव से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर पड़ा मिला था। इस संबंध में मृतक राजीव के छोटे भाई अनुज ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। 

वहीं इस मामले में सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मृतक राजीव के फोन की सीडीआर के आधार पर उनके छोटे भाई अनुज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में अनुज ने बताया कि उसके बड़े भाई राजीव के उसकी पत्नी के साथ अनैतिक संबंध थे। इसी कारण अपने भाई राजीव को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। 

इसके लिए उसने अपने साले कल्लू उर्फ छोटू पुत्र कृष्णपाल, निवासी गांव रोहटा, जिला मेरठ का सहयोग लिया। पुलिस पूछताछ में अनुज ने स्वीकार किया कि तीन जनवरी की रात करीब 9.30 बजे राजीव गोयला से कितास वापस आ रहा था, तभी उसने राजीव को रास्ते में ही पकड़ लिया। उसके साले कल्लू उर्फ छोटू ने तमंचे से राजीव की पीठ में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हत्या में प्रयुक्त तमंचे को उन्होंने वहीं खेतों में फेंक दिया। वारदात के बाद वह अपने घर चला आया, जबकि उसका साला कल्लू अपने गांव रोहटा चला गया था।

यह भी पढ़ें: जिंदगीभर का जख्म और ये तस्वीरें, पढ़िए- आखिर शिष्य क्यों बना गुरु के परिवार का कातिल
विज्ञापन

हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इस हत्याकांड के दोनों आरोपियों अनुज के अलावा कल्लू उर्फ छोटू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्याभियुक्त कल्लू की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और एक खोखा कारतूस भी घटनास्थल के पास स्थित खेत से बरामद किया। 

वहीं पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेजा दिया है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी कल्लू उर्फ छोटू निवासी रोहटा अपराधी किस्म का है। इससे पहले भी वह हत्या के मामले में रोहटा थाने से जेल जा चुका है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें