फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुठभेड़ में दबोचे गए अंतर्जनपदीय पशु लुटेरे, पांच बदमाशों को लगी गोली, चार हुए फरार

Thu, 23 Jan 2020 02:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जनपद के दौराला क्षेत्र में बुधवार रात मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय पशु लुटेरे धरे गए। पांच बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि चार बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार आधा दर्जन से ज्यादा पशु लुटेरों ने दौराला थानाक्षेत्र के कैली गांव से भैंसा लूट लिया था। बदमाश भैंसें को मैजिक वाहन से ले जा रहे थे। कुछ बदमाश स्कूटी पर थे। दौराला-सरधना मार्ग पर दरोगा केपी सिंह, राजकुमार आदि गश्त पर थे। उन्हें स्कूटी और मैजिक वाहन संदिग्ध लगा तो उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ दौराला जितेंद्र सरगम और इंस्पेक्टर दौराला मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी कर दी। 

यह भी पढ़ें: हैदराबाद कांड: चारों दरिंदे ढेर, पढ़िए- एनकाउंटर पर क्या बोले- पश्चिमी यूपी के नेता व मौलाना
विज्ञापन


मुठभेड़ में मन्नवर पुत्र मोहर्रम अली निवासी साहलेपुर धौलाना हापुड़, सलमान उर्फ इमरान पुत्र इकबाल लिसाडी गेट मेरठ, बाबू पुत्र इस्लाम थाना नाहली भोजपुर गाजियाबाद, सोहराब पुत्र हकीम अहमद गांव सठला मवाना मेरठ और नौमान पुत्र इकबाल निवास लिसाडीगेट को गोली लगी। जबकि 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश भूरा निवासी नाहली थाना भोजपुर गाजियाबाद अपने तीन साथियों के साथ फरार हो गया। 
विज्ञापन


सीओ दौराला के अनुसार इस अंतर्जनपदीय गैंग के बदमाश शाम होते ही पशु चोरी या लूटने की फिराक में रहते थे। बदमाश बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, शामली समेत अन्य जिलों में पशु लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। बदमाशों के पास से लूटा हुआ भैंसा, मैजिक वाहन, दो स्कूटी और तमंचा कारतूस बरामद किए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें