कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में आठ साल की मूक बधिर बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची से उसका 12 वर्षीय भाई समेत चार किशोर एक माह से दुष्कर्म कर रहे थे।
रविवार शाम को भी आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा के अनुसार बच्ची सुनने और बोलने में असमर्थ है। रविवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोसी तीन किशोर बच्ची का भाई बच्ची को बहला फुसलाकर पास ही खाली मकान में ले गए। आरोपी किशोर बच्ची के साथ हैवानियत पर उतर आए।
विरोध करने पर आरोपियों ने बच्ची का मुंह भींचकर जान लेने की कोशिश की। बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। बच्ची किसी तरह घर पहुंची तो उसके परिजन उसे लेकर तुरंत थाना कंकरखेड़ा पहुंचे और मामले की जानकारी दी। बच्ची ने सबसे पहले अपने भाई को ही पहचाना।
उसके बाद पुलिस ने भाई से अन्य आरोपियों की पहचान कराई। परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी बच्ची के साथ हैवानियत की। लेकिन बच्ची बताने में असमर्थ रही। इस बार बच्ची का भाई भी इस वारदात में शामिल रहा तो मामला खुल गया। बच्ची के पिता ने अपने 12 वर्षीय बेटे समेत चारों के खिलाफ दुष्कर्म और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया है। अन्य किशोर भी 13 से 14 वर्ष के हैं।