फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा महिला से दुष्कर्म, पंचायत ने सुनाया निकाह का फरमान, आरोपी परिवार सहित फरार

Wed, 18 Dec 2019 12:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सहारनपुर में फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार बच्चों की मां विधवा महिला ने रिश्ते के देवर पर निकाह का झांसा देकर एक साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा इस बीच वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उससे किनारा कर लिया। अब परिजनों ने उसकी सगाई भी कर दी। इस मुद्दे को लेकर गांव में पंचायत हुई। इसमें आरोपी युवक को पीड़ित के साथ निकाह करने का फरमान सुनाया। इसके बाद युवक परिवार सहित फरार हो गया। पीड़ित ने ग्राम प्रधान के साथ थाने में पहुंच आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन


गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी। उसके चार छोटे छोटे बच्चे हैं। इसी बीच उसके रिश्ते के देवर ने उसके साथ नजदीकी बनाई और निकाह का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। पति की मौत के बाद उसे ससुराल से मिली रकम भी आरोपी ने हड़प कर ली। जब भी वह निकाह की बात करती तो वह टरका देता। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। उसने युवक से शादी की जिद की तो वह गर्भपात कराने पर अड़ गया। उसने मना किया तो आरोपी ने उससे दूरी बना ली और अपनी सगाई भी अन्यंत्र करा ली।

यह भी पढ़ें: निर्भया के दोषियों को देनी है फांसी...पवन जल्लाद से कहो कि रहे तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं युवक की सगाई होने के बाद महिला ने 15 दिसंबर को गांव में पंचायत बुलाई। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हुई पंचायत में महिला ने युवक के साथ बातचीत की आडियो क्लिप की रिकार्डिंग भी पंचायत में सुनवाई। इससे उनके रिश्ते की पुष्टि हुई। पंचायत में युवक को महिला से निकाह करने का फरमान सुनाया।

यह भी पढ़ें: आखिर कौन है पवन जल्लाद, जो निर्भया के दोषियों को फांसी देने के लिए है तैयार

आरोप है कि इसके बाद युवक परिवार सहित गांव छोड़कर फरार हो गया। उसके घर पर ताला लटका है। इसके बाद पीड़ित महिला ने प्रधान के साथ थाने में पहुंच आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। उधर, थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें