वहीं युवक की सगाई होने के बाद महिला ने 15 दिसंबर को गांव में पंचायत बुलाई। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हुई पंचायत में महिला ने युवक के साथ बातचीत की आडियो क्लिप की रिकार्डिंग भी पंचायत में सुनवाई। इससे उनके रिश्ते की पुष्टि हुई। पंचायत में युवक को महिला से निकाह करने का फरमान सुनाया।
यह भी पढ़ें: आखिर कौन है पवन जल्लाद, जो निर्भया के दोषियों को फांसी देने के लिए है तैयार
आरोप है कि इसके बाद युवक परिवार सहित गांव छोड़कर फरार हो गया। उसके घर पर ताला लटका है। इसके बाद पीड़ित महिला ने प्रधान के साथ थाने में पहुंच आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। उधर, थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/