फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान को लेकर सिवाया में दारोगा से भिड़ गए ग्रामीण

Fri, 30 Oct 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे चरण के मतदान के दौरान बृहस्पतिवार को सिवाया गांव में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हो गया। प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हो गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने फर्जी मतदान करने वाले युवक को पकड़ लिया, लेकिन समर्थकों और पुलिस में तीखी नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने दरोगा से हाथापाई कर युवक को छुड़ा लिया। सूचना पर एसपी सिटी, एडीएम सिटी और सीओ दौराला मयफोर्स मौके पर पहुंचे तक कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

जिला पंचायत के वार्ड आठ के सिवाया गांव में प्राइमरी पाठशाला में सुबह से मतदान शांति पूर्वक चल रहा था। मतदान केंद्रों पर एसपी सिटी ओमप्रकाश यादव, एडीएम एसके दूबे मयफोर्स निरीक्षण करने आए। शाम लगभग साढे़ तीन बजे मतदान केंद्र पर वोट डालने वालों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन


इस बीच कुछ युवक फर्जी वोट डालने आए। जिससे वहां हंगामा हो गया और दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया और फर्जी मतदान करने के आरोप में एक युवक को दबोच लिया। ग्रामीण उसे छुड़ाने का प्रयास करने लगे।

ड्यूटी पर तैनात दरोगा वेदपाल सिंह पुंडीर के साथ जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी निर्मला देवी के पति जितेंद्र सिवाया की तीखी नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने दरोगा के साथ हाथापाई कर युवक को छुड़ा लिया। दरोगा की सूचना पर एसपी सिटी एडीएम सिटी और सीओ दौराला मयफोर्स गांव में पहुंचे। शाम पांच बजे तक अधिकारी मतदान केंद्र पर ही जमे रहे।

सीओ से भिड़ा प्रत्याशी का पति
सिवाया गांव में हंगामे के बाद प्रत्याशी निर्मला देवी के पति पूर्व प्रधान जितेंद्र की सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार से तीखी नोकझोंक हुई। जितेंद्र मतदान केंद्र पर आए तो सीओ ने उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया। इसको लेकर पूर्व प्रधान भड़क गए। इसके बाद एक एडवोकेट वोट डलवाने के लिए आया, लेकिन पहचान पत्र न होने के कारण उसकी भी सीओ से तीखी नोकझोंक हुई।

पुलिस ने कई बार ग्रामीणों को दौड़ाया
हंगामे के बाद ग्रामीण हाईवे पर जमा हो गए और मंदिर पर आ गए। वहां पहुंचे सीओ दौराला और एसपी सिटी ने ग्रामीणों को कई बार दौड़ाया। जिस पर प्रत्याशी पति पूर्व प्रधान जितेंद्र ने आपत्ति भी जताई कि वोटरों को पुलिस दौड़ा रही है, एसपी सिटी ने कहा कि फर्जी मतदान नहीं होगा, जिस पर पहचान पत्र होगा, उसे ही वोट डालने दी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें